Posts

Showing posts with the label IFTTT

जल्द ही भारत में शुरू होगी आईफोन SE (2020) की बिक्री; फ्लिपकार्ट ने जारी किया टीजर बैनर, रजिस्ट्रेशन शुरू पिछले महीने लॉन्च हु्ए एपल आईफोन SE (2020) की बिक्री जल्द ही भारतीय बाजार में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी मोबाइल ऐप पर इसका बैनर रिलीज कर दिया है। लोगों का रूझान जानने के लिए फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए है। अमेरिका की तुलना में भारत में यह 39 फीसदी तक महंगा मिलेगा। ऐप पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन यह बैनर फ्लिपकार्ट ऐप पर दिखाई दे रहा है। इसमें नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव है जिसमें रजिस्ट्रेशन करने पर ग्राहकों तक भारत में बिक्री शुरू होने की जानकारी पहुंचेगी। नोटिफिकेशन के लिए फ्लिपकार्ट इसके लिए ईमेल और फोन नंबर भरना होगा। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में देश के ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामानों की बिक्री शुरू की है। रेड जोन में अभी भी बिक्री पर बैन लगा है। आईफोन SE (2020) को भी ग्रीन और ऑरेंज जोन के ग्राहक खरीद सकेंगे। आईफोन SE (2020): भारत में वैरिएंट वाइस कीमत कंपनी ने इसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था और भारत में इसकी कीमतों के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉकडाउन की वजह से उस समय इसकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई। इसके 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 42500 रुपए, 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 47800 रुपए और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 58300 रुपए है। भारत में यह ब्लैक, व्हाइट और प्रोडक्ट (रेड) कलर में उपलब्ध होगा। बैनर को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने डेट कंफर्म नहीं की है। फ्लिपकार्ट इसे 'फ्लिपकार्ट यूनिट' प्रोडक्ट कर रही है। आईफोन SE (2020): अमेरिका की तुलना में भारत में 39% तक महंगा मिलेगा यूएस में नए आईफोन SE (2020) के 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $399 यानी लगभग 30600 रुपए, 128GB मॉडल की कीमत $499 यानी 38200 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत $549 यानी लगभग 45000 रुपए है। वैरिएंट भारत कीमत यूएस कीमत % मंहगा 64GB 42500 रु. 30600 रु. 39% 128GB 47800 रु. 38200 रु. 25% 256GB 58300 रु. 45000 रु. 30% आईफोन SE (2020): बेसिक स्पेसिफिकेशन फोन में 4.7 इंच रेटिना एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करता है। यह डोल्बी विजन साउंड और एचडीआर10 सपोर्ट करता है।आईफोन SE (2020) में ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा जिसके साथ एलईडी ट्रू टोन फ्लैश है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है और फोटो के लिए स्मार्ट एचडीआर सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई कॉलिंग, एनएपसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। नए आईफोन में टच आईडी बटन दिया गया है। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने बैटरी साइज और रैम के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन इतना जरूर बताया कि नए आईफोन SE 2020 में आईफोन 8 की तरह ही 13 घंटे का वीडिया प्लेबैक टाइम और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करेगा। हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फ्लिपकार्ट ने फिलहाल भारत में आईफोन SE (2020) की सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Image
पिछले महीने लॉन्च हु्ए एपल आईफोन SE (2020) की बिक्री जल्द ही भारतीय बाजार में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी मोबाइल ऐप पर इसका बैनर रिलीज कर दिया है। लोगों का रूझान जानने के लिए फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए है। अमेरिका की तुलना में भारत में यह 39 फीसदी तक महंगा मिलेगा। ऐप पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन यह बैनर फ्लिपकार्ट ऐप पर दिखाई दे रहा है। इसमें नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव है जिसमें रजिस्ट्रेशन करने पर ग्राहकों तक भारत में बिक्री शुरू होने की जानकारी पहुंचेगी। नोटिफिकेशन के लिए फ्लिपकार्ट इसके लिए ईमेल और फोन नंबर भरना होगा। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में देश के ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामानों की बिक्री शुरू की है। रेड जोन में अभी भी बिक्री पर बैन लगा है। आईफोन SE (2020) को भी ग्रीन और ऑरेंज जोन के ग्राहक खरीद सकेंगे। आईफोन SE (2020): भारत में वैरिएंट वाइस कीमत कंपनी ने इसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया ...

हुंडई के प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू, पहले दिन 200 यूनिट तैयार की; मारुति 12 मई को खोलेगी प्लांट देश में लॉकडाउन के बीच कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कोरियाई कंपनी हुंडई ने भी अपने चेन्नई के श्रीपेरम्बदूर स्थित प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं, पहले दिन कंपनी ने 200 कार का प्रोडक्शन शुरू किया। कंपनी इस दौरान कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। हुंडई इस महीने करीब 12,000 से 13,000 कारों का प्रोडक्शन करना चाहती है। लॉकडाउन से पहले कंपनी की कई गाड़ियों को ऑनलाइन बुकिंग मिली है। जिसमें क्रेटा की 10,000 बुकिंग शामिल है। बता दें कि हुंडई ने भारत में अपने 255 शोरूम और वर्कशॉप फिर से ओपन कर दिए हैं। जिसमें उसे 500 कारों की बुकिंग भी मिली है। वहीं, 170 कारों भी बेची हैं। बीएमडब्ल्यू कार प्रोडक्शन: बीएमडब्ल्यू ने भी अपने चेन्नई स्थित प्लांट में काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी 50 प्रतिशत से कम मैनपावर के साथ सिंगल शिफ्ट में काम कर रही है। साथ ही, कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। वहीं, गुरुग्राम स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के हेडक्वार्ट के वर्कर घर से काम करना जारी रखेंगे। बता दें कि कंपनी चेन्नई प्लांट में हर साल 14,000 यूनिट का प्रोडक्शन करती है। मारुति सुजुकी कार प्रोडक्शन: मारुति सुजुकी हरियाणा के मानेसर प्लांट को 12 मई से खोलने जा रही है। ये प्लांट 24 मार्च से बंद है। प्रोडक्शन शुरू करने से पहले कंपनी ने अपने डीलर्स के लिए नए मानक परिचालन नियम (एसओपी) जारी किए हैं। नए नियमों के तहत ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी शोरूम में साफ सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाएगा। मारुति सुजुकी की तरफ से बताया गया कि नए नियम लागू करके और स्थानीय राज्य सरकारों से मंजूरी लेने के बाद कंपनी धीरे-धीरे अपने डीलर शोरूम खोल रही है। होंडा कार प्रोडक्शन: होंडा को अपने प्लांट ओपन करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी अगले सप्ताह राजस्थान के टापुकड़ा प्लांट को खोलने का विचार कर रही है। कंपनी के सेल्स डायरेक्‍टर राजेश गोयल ने बताया कि एक शिफ्ट में काम कराने और निचले स्तर पर भी उत्पादन शुरू करने के लिए लेबर नहीं मिल रही है। ये लोग धारूहेड़ा, रेवाड़ी के आसपास के इलाकों में रहते हैं, जिस वजह से प्‍लांट फिर से शुरू करने में प्रॉब्लम आ रही है। हालांकि, कंपनी के देशभर में डीलर स्टोर फिर खुलने लगे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हुंडई कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है।

Image
देश में लॉकडाउन के बीच कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कोरियाई कंपनी हुंडई ने भी अपने चेन्नई के श्रीपेरम्बदूर स्थित प्लांट में कार प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। वहीं, पहले दिन कंपनी ने 200 कार का प्रोडक्शन शुरू किया। कंपनी इस दौरान कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। हुंडई इस महीने करीब 12,000 से 13,000 कारों का प्रोडक्शन करना चाहती है। लॉकडाउन से पहले कंपनी की कई गाड़ियों को ऑनलाइन बुकिंग मिली है। जिसमें क्रेटा की 10,000 बुकिंग शामिल है। बता दें कि हुंडई ने भारत में अपने 255 शोरूम और वर्कशॉप फिर से ओपन कर दिए हैं। जिसमें उसे 500 कारों की बुकिंग भी मिली है। वहीं, 170 कारों भी बेची हैं। बीएमडब्ल्यू कार प्रोडक्शन: बीएमडब्ल्यू ने भी अपने चेन्नई स्थित प्लांट में काम शुरू कर दिया है। इस प्लांट में कंपनी 50 प्रतिशत से कम मैनपावर के साथ सिंगल शिफ्ट में काम कर रही है। साथ ही, कोरोनावायरस को लेकर जारी की गई गाइडलाइन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी फॉलो कर रही है। वहीं, गुरुग्राम स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के हेड...

डेस्कटॉप यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ 'न्यू फेसबुक' पेज, पहली बार डार्क मोड फीचर भी आया फेसबुक ने यूजर्स के लिए नई डेस्कटॉप साइट को रोलआउट किया है। इस डेस्कटॉप यूजर्स के लिए इसका इंटरफेस पूरी तरह बदल चुका है। हालांकि, कंपनी ने क्लासिक फेसबुक पर स्विच करने का ऑप्शन रखा है। यानी जिन यूजर्स को नया इंटरफेस पंसद नहीं आए, तो वे किसी भी वक्त पुराने इंटरफेस पर लौट सकते हैं। इतना ही नहीं, फेसबुक ने लंबे इंतजार के बाद डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर भी रोलआउट कर दिया है। फेसबुक ने कहा, "नया फेसबुक.कॉम सरल और इस्तेमाल करने में आसान है। इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जिन्हें आप चाहते हैं। हम यूजर्स एक्सपीरियंस के आधार इसमें सुधार करते रहेंगे।" नए फेसबुक और क्लासिक फेसबुक पर जाने के लिए सेटिंग में ही स्विच का ऑप्शन दिया है। यहां पर डार्क मोड को ऑन/ऑफ करने के लिए भी स्विच दिया है। डार्क मोड को ऑन करके से यूजर्स की आंखों पर ब्राइटनेस का प्रेशर नहीं पड़ेगा। ऐसे अप्लाई करें नया फेसबुक इंटरफेस 1. फेसबुक पर लॉगिन करने पर आपकी होम स्क्रीन पर एक विंडो नजर आएगी। जहां पर फेसबुक की तरफ से नए डिजाइन के लिए आपको इनवाइट किया जाएगा। यहां आपको Try It पर क्लिक करना है। 2. अगली विंडो पर न्यू फेसबुक के लिए वेलकम मैसेज आएगा। यहां डार्क मोड (जिसे डेस्कटॉप यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है) के साथ फास्ट लोडिंग टाइम और क्लीन लुक की जैसे फीचर्स की डिटेल दी है। यहां Next करना होता है। 3. अब अगली विंडो पर लाइट और डार्क थीम को दो विंडो में समझाया जाएगा। यानी डार्क थीम में इंटरफेस कैसा नजर आएगा। साथ ही, इन दोनों इंटरफेस पर कभी भी स्विच करने का ऑप्शन भी मिलेगा। यहां Get Started पर क्लिक करना है। 4. अब न्यू फेसबुक ओपन हो जाएगा। इसकी सेटिंग में डार्क मोड को ऑन/ऑफ करने का ऑप्शन दिया है। वहीं, क्लासिक फेसबुक पर स्विच करने का भी ऑप्शन मिलता है। फेसबुक की सेटिंग विंडो Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नए फेसबुक और क्लासिक फेसबुक पर जाने के लिए सेटिंग में ही स्विच का ऑप्शन दिया है।

Image
फेसबुक ने यूजर्स के लिए नई डेस्कटॉप साइट को रोलआउट किया है। इस डेस्कटॉप यूजर्स के लिए इसका इंटरफेस पूरी तरह बदल चुका है। हालांकि, कंपनी ने क्लासिक फेसबुक पर स्विच करने का ऑप्शन रखा है। यानी जिन यूजर्स को नया इंटरफेस पंसद नहीं आए, तो वे किसी भी वक्त पुराने इंटरफेस पर लौट सकते हैं। इतना ही नहीं, फेसबुक ने लंबे इंतजार के बाद डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर भी रोलआउट कर दिया है। फेसबुक ने कहा, "नया फेसबुक.कॉम सरल और इस्तेमाल करने में आसान है। इसमें वे सभी फीचर्स मिलेंगे जिन्हें आप चाहते हैं। हम यूजर्स एक्सपीरियंस के आधार इसमें सुधार करते रहेंगे।" नए फेसबुक और क्लासिक फेसबुक पर जाने के लिए सेटिंग में ही स्विच का ऑप्शन दिया है। यहां पर डार्क मोड को ऑन/ऑफ करने के लिए भी स्विच दिया है। डार्क मोड को ऑन करके से यूजर्स की आंखों पर ब्राइटनेस का प्रेशर नहीं पड़ेगा। ऐसे अप्लाई करें नया फेसबुक इंटरफेस 1. फेसबुक पर लॉगिन करने पर आपकी होम स्क्रीन पर एक विंडो नजर आएगी। जहां पर फेसबुक की तरफ से नए डिजाइन के लिए आपको इनवाइट किया जाएगा। यहां आपको Try It पर क्लिक करना है। 2. अगली वि...