जल्द ही भारत में शुरू होगी आईफोन SE (2020) की बिक्री; फ्लिपकार्ट ने जारी किया टीजर बैनर, रजिस्ट्रेशन शुरू पिछले महीने लॉन्च हु्ए एपल आईफोन SE (2020) की बिक्री जल्द ही भारतीय बाजार में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी मोबाइल ऐप पर इसका बैनर रिलीज कर दिया है। लोगों का रूझान जानने के लिए फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए है। अमेरिका की तुलना में भारत में यह 39 फीसदी तक महंगा मिलेगा। ऐप पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन यह बैनर फ्लिपकार्ट ऐप पर दिखाई दे रहा है। इसमें नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव है जिसमें रजिस्ट्रेशन करने पर ग्राहकों तक भारत में बिक्री शुरू होने की जानकारी पहुंचेगी। नोटिफिकेशन के लिए फ्लिपकार्ट इसके लिए ईमेल और फोन नंबर भरना होगा। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में देश के ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामानों की बिक्री शुरू की है। रेड जोन में अभी भी बिक्री पर बैन लगा है। आईफोन SE (2020) को भी ग्रीन और ऑरेंज जोन के ग्राहक खरीद सकेंगे। आईफोन SE (2020): भारत में वैरिएंट वाइस कीमत कंपनी ने इसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था और भारत में इसकी कीमतों के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉकडाउन की वजह से उस समय इसकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई। इसके 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 42500 रुपए, 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 47800 रुपए और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 58300 रुपए है। भारत में यह ब्लैक, व्हाइट और प्रोडक्ट (रेड) कलर में उपलब्ध होगा। बैनर को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने डेट कंफर्म नहीं की है। फ्लिपकार्ट इसे 'फ्लिपकार्ट यूनिट' प्रोडक्ट कर रही है। आईफोन SE (2020): अमेरिका की तुलना में भारत में 39% तक महंगा मिलेगा यूएस में नए आईफोन SE (2020) के 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $399 यानी लगभग 30600 रुपए, 128GB मॉडल की कीमत $499 यानी 38200 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत $549 यानी लगभग 45000 रुपए है। वैरिएंट भारत कीमत यूएस कीमत % मंहगा 64GB 42500 रु. 30600 रु. 39% 128GB 47800 रु. 38200 रु. 25% 256GB 58300 रु. 45000 रु. 30% आईफोन SE (2020): बेसिक स्पेसिफिकेशन फोन में 4.7 इंच रेटिना एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करता है। यह डोल्बी विजन साउंड और एचडीआर10 सपोर्ट करता है।आईफोन SE (2020) में ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा जिसके साथ एलईडी ट्रू टोन फ्लैश है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है और फोटो के लिए स्मार्ट एचडीआर सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई कॉलिंग, एनएपसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। नए आईफोन में टच आईडी बटन दिया गया है। इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने बैटरी साइज और रैम के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन इतना जरूर बताया कि नए आईफोन SE 2020 में आईफोन 8 की तरह ही 13 घंटे का वीडिया प्लेबैक टाइम और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करेगा। हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फ्लिपकार्ट ने फिलहाल भारत में आईफोन SE (2020) की सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पिछले महीने लॉन्च हु्ए एपल आईफोन SE (2020) की बिक्री जल्द ही भारतीय बाजार में शुरू होने वाली है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी मोबाइल ऐप पर इसका बैनर रिलीज कर दिया है। लोगों का रूझान जानने के लिए फ्लिपकार्ट ने रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल भारत में इसकी सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। भारत में फोन की शुरुआती कीमत 42500 रुपए है। अमेरिका की तुलना में भारत में यह 39 फीसदी तक महंगा मिलेगा।

ऐप पर शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

  • यह बैनर फ्लिपकार्ट ऐप पर दिखाई दे रहा है। इसमें नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव है जिसमें रजिस्ट्रेशन करने पर ग्राहकों तक भारत में बिक्री शुरू होने की जानकारी पहुंचेगी।
  • नोटिफिकेशन के लिए फ्लिपकार्ट इसके लिए ईमेल और फोन नंबर भरना होगा। फ्लिपकार्ट ने हाल ही में देश के ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामानों की बिक्री शुरू की है।
  • रेड जोन में अभी भी बिक्री पर बैन लगा है। आईफोन SE (2020) को भी ग्रीन और ऑरेंज जोन के ग्राहक खरीद सकेंगे।

आईफोन SE (2020): भारत में वैरिएंट वाइस कीमत

  • कंपनी ने इसे पिछले महीने ग्लोबली लॉन्च किया था और भारत में इसकी कीमतों के बारे में भी जानकारी दी थी। लॉकडाउन की वजह से उस समय इसकी बिक्री शुरू नहीं हो पाई।
  • इसके 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 42500 रुपए, 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 47800 रुपए और 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 58300 रुपए है।
  • भारत में यह ब्लैक, व्हाइट और प्रोडक्ट (रेड) कलर में उपलब्ध होगा।
  • बैनर को देखते हुए कहा जा रहा है कि इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। हालांकि कंपनी ने डेट कंफर्म नहीं की है। फ्लिपकार्ट इसे 'फ्लिपकार्ट यूनिट' प्रोडक्ट कर रही है।

आईफोन SE (2020): अमेरिका की तुलना में भारत में 39% तक महंगा मिलेगा

  • यूएस में नए आईफोन SE (2020) के 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत $399 यानी लगभग 30600 रुपए, 128GB मॉडल की कीमत $499 यानी 38200 रुपए और 256GB मॉडल की कीमत $549 यानी लगभग 45000 रुपए है।
वैरिएंट भारत कीमत यूएस कीमत % मंहगा
64GB 42500 रु. 30600 रु. 39%
128GB 47800 रु. 38200 रु. 25%
256GB 58300 रु. 45000 रु. 30%

आईफोन SE (2020): बेसिक स्पेसिफिकेशन

  • फोन में 4.7 इंच रेटिना एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 750x1334 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। इसमें ट्रू टोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया, जो व्हाइट बैलेंस को एडजस्ट करता है।
  • यह डोल्बी विजन साउंड और एचडीआर10 सपोर्ट करता है।आईफोन SE (2020) में ए13 बायोनिक चिपसेट दिया गया है, जो आईफोन 11 सीरीज में भी मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा जिसके साथ एलईडी ट्रू टोन फ्लैश है। यह 60fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है और फोटो के लिए स्मार्ट एचडीआर सपोर्ट मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई कॉलिंग, एनएपसी, ब्लूटूथ, जीपीएस और लाइटनिंग पोर्ट है। इसमें 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। नए आईफोन में टच आईडी बटन दिया गया है।
  • इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, बारोमीटर, थ्री-एक्सिस जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। यह 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।
  • हमेशा की तरह इस बार भी कंपनी ने बैटरी साइज और रैम के बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन इतना जरूर बताया कि नए आईफोन SE 2020 में आईफोन 8 की तरह ही 13 घंटे का वीडिया प्लेबैक टाइम और 40 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो 30 मिनट में 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज करेगा। हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्लिपकार्ट ने फिलहाल भारत में आईफोन SE (2020) की सेल डिटेल्स और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SOYZgq
https://ift.tt/2yHxUVH

Comments

Popular posts from this blog

Covid-19 impact: In south Rajasthan clinics, doctors see spike in TB and child malnutrition

Passengers leave Saudi Arabia as international flights resume

On English-medium education, India is having the same debates it did 200 years ago