Posts

Showing posts with the label Dainik Bhaskar

जम्मू कश्मीर के दो भाइयों ने बनाया टिकटॉक जैसा शॉर्ट वीडियो ऐप, 60 सेकेंड तक की वीडियो बना सकते हैं यूजर

Image
जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले के दो भाइयों ने चीनी के शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक जैसा ऐप बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण से प्रेरणा लेते हुए दोनों भाइयों ने यह शॉर्ट वीडियो ऐप बनाया है। लद्दाख की गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद सरकार ने इसी साल जून में टिकटॉक पर बैन लगा दिया था। ऐप डेवलपर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं दोनों भाई ऐप डेवलपर टीपू सुल्तान वानी और उसके बड़े भाई मोहम्मद फारुख ने मिलकर नूक्यूलर (Nucular) नाम का यह शॉर्ट वीडियो ऐप बनाया है। फारुख सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। इससे पहले वानी ने चीनी ऐप SHAREit जैसा ऐप 'फाइल शेयर टूल' (File Share Tool) भी बनाया था। फाइल शेयर टूल ऐप 40 MB प्रति सेकेंड की गति से फाइल ट्रांसफर करता है। फाइल शेयर टूल ऐप को बनाने के बाद दोनों भाइयों ने टिकटॉक जैसा ऐप बनाने का फैसला किया था। एक महीने में बनाया नूक्यूलर टीपू सुल्तान वानी ने कहा कि शेयरचैट जैसा ऐप फाइल शेयर टूल बनाने के बाद हमें लोगों से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला। कई लोगों ने ई-मेल भेजकर कहा कि हमें टिकटॉक जैसा ऐप बनाना चाहिए। इसके बाद हमने नूक्यूलर ऐप बनाने...

फेसबुक का मैसेंजर और इंस्टाग्राम के लिए नया फीचर 'वैनिश मोड'; अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज

Image
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक अपने मैसेंजर और इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया फीचर वैनिश मोड लाॅन्च करने जा रही है। मैसेंजर यूजर्स के लिए इसे पहले रोलआउट किया जाएगा। इस फीचर के इनेबल होने के बाद जैसे ही आप मैसेज पढ लेंगे और चैट से बाहर आते ही वह खुद व खुद गायब हो जाएगा। वैनिश मोड में टैक्स्ट, इमोजी, इमेजेज, वाॅयस मैसेज और स्टिकर सभी रीड करने के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। कैसे करेगा यह फीचर काम फेसबुक के इस नए फीचर को यूज करना काफी आसान है। वैनिश मोड का अपडेटशन आने के बाद मैसेंजर चैट थ्रेड स्वाइप अप करते ही फीचर इनेबल हो जाएंगे। इसके बाद स्क्रीन डार्क हो जाएगी। वहीं, स्वाइप अप करने के बाद फिर से नार्मल मोड में आ जाएंगे। अगर आप इस फीचर को डिसेबल करना चाहते हैं तो आपको स्क्रीन के ऊपर दिखाई दे रहे टर्न ऑफ वैनिश मोड बटन पर टैप करना पडेगा। इसे जल्द ही रोलआउट किया जाएगा। वॉट्सऐप में आ रहा है डिसअपेयरिंग फीचर बता दें कि हाल ही में फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए डिसअपेयरिंग फीचर को रोलआउट कर दिया है। डिसअपेयरिंग फीचर के जरिए यूजर्स को सात दिन बाद चैट से अपने ...

आपको भी सताता है बाइक-स्कूटर चोरी होने का डर, तब एंटी थीप डिस्क ब्रेक लॉक खत्म करेगा टेंशन

Image
टू-व्हीलर को चोरी से बचाने के लिए लॉक के साथ कंपनियों अब ट्रैकर का भी इस्तेमाल करने लगी हैं। हालांकि, इसके बाद भी टू-व्हीलर की सेफ्टी जरूरी हो जाती है। आपकी भी अपने टू-व्हीलर की चोरी का डर सताता है, तब आप एंटी थीप लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लॉक बाइक या स्कूटर के डिस्क ब्रेक को लॉक कर देता है। क्या है एंटी थीप डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक? इस लॉक का इस्तेमाल उन सभी बाइक, स्कूटर या उन सभी टू-व्हीलर में किया जा सकता है, जिनमें डिस्क ब्रेक दिया होता है। इसे ब्रेक में लगा दिया जाता है। जिसके ब्रेक लॉक हो जाता है। यानी कोई आपको गाड़ी को चोरी करने की कोशिश करता है तब वो उसे स्टार्ट तो कर लेगा, लेकिन आगे नहीं ले जा पाएगा। डिस्क ब्रेक सिक्योरिटी लॉक के स्पेसिफिकेशन ये पोर्टेबल लॉक होता है जिसे आप आसानी से अपने साथ लेकर चल सकते हैं। इसकी मैन्युफैक्चरिंग में स्टील, आयरन और जिंक अलॉय का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से ये काफी मजबूत हो जाता है। इसकी चाबी भी फीमेल पोर्ट के साथ आती है। यानी इन लॉक में कोई दूसरी चाबी इस्तेमाल नहीं की जा सकती है। आप अपनी बाइक के कलर कॉम्बिनेशन के हिसाब से इस ल...

इस ऐप से फोन पर कई फेसबुक अकाउंट हो जाएंगे ओपन, चैट भी कर पाएंगे डिलीट

Image
आप अपने स्मार्टफोन पर एक से ज्यादा फेसबुक अकाउंट चलाना चाहते हैं, तब एक ऐप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। यानी आप अपने फोन पर अपने साथ फैमिली के दूसरे मेंबर्स का FB अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। इस ऐप का नाम फ्रेंडली फॉर फेसबुक (Friendly for Facebook) है। खास बात है कि इस पर फेसबुक ऐप की तरह सभी फीचर्स मिलते हैं, लेकिन ये फोन में काफी कम स्पेस लेता है। फेसबुक की तुलना में काफी कम स्पेस इस ऐप का साइज 10MB के करीब है। यानी ये आपके फोन में छोटा सा स्पेस लेता है। कई FB यूजर्स ये नहीं जानते कि फेसबुक ऐप आपके स्मार्टफोन में कितना स्पेस ले रहा है। फेसबुक ऐप स्मार्टफोन और OS के वर्जन के हिसाब से स्पेस लेता है। यानी ये हर फोन में अलग-अलग हो सकता है। इसमें लगातार अपडेट आते रहते हैं जिसके चलते इसका स्पेस 500MB तक हो जाता है। जबकि फ्रेंडली फॉर फेसबुक ऐप अपडेट होने के बाद 50MB का स्पेस ही लेता है। फ्रेंडली फॉर फेसबुक ऐप के फीचर्स इस ऐप की सबसे खास बात है कि यूजर इस पर एक साथ दो या ज्यादा फेसबुक अकाउंट ओपन कर सकता है। यूजर को इसके लिए अलग से मैसेंजर ऐप को इन्स्टॉल करने की जरूरत नहीं है। यहां पर ...

म्यूजिक लवर्स की डिमांड को पूरा करते हैं U&i इयबड्स, 80 ग्राम वजन और 8 घंटे बैकअप मिलेगा; कीमत 999 रुपए

Image
सरकार की वोकल फॉर लोकल कैम्पेन से कई भारतीय कंपनियां उभरकर सामने आ रही हैं। वहीं, कई ऐसी कंपनियों जो इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में सुस्त हो चुकी थीं अब वे भी खुलकर और ज्यादा बेहतर प्रोडक्ट के साथ सामने आ रही हैं। भारतीय कंपनी यूएंडआई (U&i) भी अपने प्रोडक्ट्स से लोगों को लुभा रही है। आज हम अपनी फर्स्ट ओपिनियन सीरीज में इस कंपनी के ट्रू वायरलेस इयरबड्स की बात करने वाले हैं। कंपनी ने बीते दिनों अपनी यस सीरीज के ट्रू वायरलेस इयरबड्स को लॉन्च किया है, जिसका मॉडल नंबर 4959 ट्विन है। इस इयरबड्स में दमदार साउंड के साथ सभी तरह के कंट्रोल फीचर्स मिलेंगे। साथ ही, इसकी कीमत भी आपके बजट में है। तो चलिए जल्दी से जानते हैं कि ये इयरबड्स कितने खास हैं और भारतीय बाजार में ये किन चीनी कंपनियों को टक्कर दे रहे हैं। ट्विन इयरबड्स का डिजाइन इसके डिजाइन की बात की जाए तो कंपनी ने इसे व्हाइट कलर के एकमात्र कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके बड्स का डिजाइन ऐसा बनाया है कि आपके कानों में ये काफी कम्फर्ट तरीके से फिट हो जाते हैं। यानी रनिंग या जिम में वर्कआउट के दौरान भी ये कानों में अच्छी तह फिक्स रहते है...

अब वॉट्सऐप से कर पाएंगे पेमेंट, मैसेज भी 7 दिन बाद हो जाएंगे ऑटो डिलीट; पढ़ें इस वीक के सभी ऐप अपडेट

Image
आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर। 1. अब वॉट्सऐप से करें पेमेंट ये सप्ताह वॉट्सऐप के फीचर्स के नाम रहा है। कंपनी ने कई जरूरी अपडेट के साथ पेमेंट फीचर भी रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है। इसका अपडेट धीरे-धीरे कर यूजर्स के पास आएगा। NPCI से मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस 10 क्षेत्रीय भाषाओं के वॉट्सऐप वर्जन में उपलब्ध होगी। जकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। वॉट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। कंपनी पिछले 2 सालों से पेम...

एक जैसे पेट्रोल इंजन से लैस हैं टाटा अल्ट्रोज, मारुति बलेनो और न्यू हुंडई i20; कीमत में अल्ट्रोज तो फीचर्स में i20 भारी

Image
हुंडई की ऑल न्यू i20 लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया है। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से कंपनी ने इसे तीन इंजन वैरिएंट में लॉन्च किया है। ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला टाटा अल्ट्रोज और मारुति बलेनो से होगा। ऐसे में आप इनमें से कोई प्रीमियम हैचबैक खरीदने जा रहे हैं तब कौन-सी गाड़ी प्राइस और स्पेसिफिकेशन में आपके बजट में बैठेगी, आइए इनके कम्पेरिजन से जानते हैं। i20 Vs अल्ट्रोज Vs बलेनो कार का इंजन हुंडई ने अपनी न्यू i20 को तीन इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन शामिल है। वहीं, टाटा अल्ट्रोज भी पेट्रोल और डीजल इंजन में खरीद सकते हैं। हालांकि, मारुति बलेनो में आपको सिर्फ पेट्रोल इंजन का एकमात्र ऑप्शन मिलेगा। i20 Vs अल्ट्रोज Vs बलेनो कार के स्पेसिफिकेशन इन तीनों हैचबैक की लंबाई-चौड़ाई की बात की जाए तब ये लगभग एक बराबर की नजर आती हैं। i20 का व्हीलबेस ज्यादा बेहतर है, लेकिन कंपनी ने इसके ग्राउंड क्लियरेंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। हुंडई i20 को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी अलग बन...

कार के आगे-पीछे वाले टायर के आसपास का पूरा एरिया दिखाता है ये डिवाइस, ड्राइविंग के दौरान ब्लाइंड स्पॉट करता है खत्म

Image
कार ड्राइविंग में ब्लाइंड स्पॉट हमेशा खतरनाक साबित होते हैं। ये ऐसे स्पॉट होते हैं जो दिखाई नहीं देते और ड्राइवर हमेशा अंदाजन यहां से गाड़ी निकालता है। हालांकि, ऐसे स्पॉट को दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के डिवाइस और गैजेट्स आ रहे हैं। हम आपको ऐसे ही एक डिवाइस के बारे में बता रहे हैं। वैसे, इन दिनों ज्यादातर कार कंपनियां ब्लाइंड स्टॉप को डिटेक्ट करने वाला फीचर भी दे रही हैं। क्या है ब्लाइंड स्पॉट? ब्लाइंड स्पॉट का सीधा मतलब है कि कार के आसपास का ऐसा हिस्सा जो ड्राइविंग के दौरान नजर नहीं आता है। जैसे, साइड मिरर में हम कार के बैक साइज को सेट तो कर लेते हैं, लेकिन बैक भी पूरा नजर नहीं आता। यानी कार के टायर नहीं आते। ठीक इसी तरह कार के फ्रंट का टायर भी हमें ड्राइविंग के दौरान नजर नहीं आते। ये भी हिस्से कार के ब्लाइंड स्टॉप कहलाते हैं। रियर डबल व्यू डिवाइस करेगा मदद कार के ब्लाइंड स्पॉट को रियर डबल व्यू डिवाइस की मदद से दूर कर सकते हैं। इस डिवाइस में दो मिरर होते हैं जो कार के बैक और फ्रंट टायर के आसपास का पूरा व्यू दिखाते हैं। यानी आपकी कार खड़ी हुई है और उसके आगे या पीछे वाले टायर...

भारत में बनने वाली हर 3 में से एक पैंसेजर कार है 'मेड इन गुजरात', देश की 22 लाख में से 7 लाख गाडियां यहीं बनती हैं

Image
पैसेंजर कार के निर्माण में गुजरात अब तेजी से देश का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (एसआईएएम) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019-20 में भारत में 21.75 लाख पैसेंजर कार का उत्पादन हुआ, जिसमें से 7.10 लाख कारों का उत्पादन गुजरात में ही हुआ। इस तरह देखें तो देश में बनने वाली हरेक तीसरी कार 'मेड इन गुजरात' है। औसतन देखें तो देश में तैयार होने वाली पैसेंजर कारो में लगभग 33% कारों का प्रोडक्शन गुजरात ही करता है। राज्य में फिलहाल चार कंपनियां मारुति सुजुकी, टाटा, फोर्ड और एमजी मोटर्स के कार मैन्युफैक्चरिंग के प्लांट्स हैं। गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अफसर ने बताया कि होंडा भी गुजरात में प्लांट बनाने की इच्छुक है और आगामी वर्ष में संभवत: इसका काम शुरू हो जाएगा। गुजरात में कबसे हुई शुरुआत? वर्ष 2010 में साणंद में टाटा मोटर्स प्लांट में पहली नैनो कार बनी। उस समय टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) 1996 - अमेरिका की ऑटोमोबाइल कंपनी जनरल मोटर्स ने गुजरात के वडोदरा ...

इस मौसम में आप भी बना रहे लॉन्ग राइडिंग का प्लान, तो पहले ये 5 एक्सेसरीज को खरीद लें

Image
सर्दी के मौसम कई लोग बाइक से लॉन्ग राइडिंग पसंद करते हैं। इस मौसम में राइडर्स को थकान नहीं होती और बाइक भी कूल रहती है। ऐसे में आप भी लॉन्ग राइडिंग का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको कुछ ऐसी एक्सेसरीज के बारे में बता रहे हैं, जो इस लंबे सफर में आपके साथ होना बेहद जरूरी है। 1. फेस मास्क इन दिनों घर से बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना जरूरी है। ऐसे में आपके लिए ये ओपन फेस गॉगल मास्क बेहद काम की एक्सेसरीज है। दरअसल, ये मास्क TPU मटेरियल का बना होता है। यानी ये मोल्डेड और कम्फर्टेबल प्लास्टिक होती है। बाइक राइडिंग के दौरान कभी ऐसी स्थिति बन जाए की आप गिर जाएं तब ये मास्क आपके फेस को पूरी तरह सुरक्षित रखता है। इसमें रिमूवेबल गॉगल होता है। वहीं, इसमें रेसिस्टेंस माउथ फिल्टर लगा होता है। 2. सिंथेटिक ग्लब्स ग्लब्स बाइक राइडिंग का अहम पार्ट माने जाते हैं। इनसे हैंडल की ग्रिप बेहतर होती है। हाथों में पसीना नहीं आता है। सर्दी ज्यादा है तब थंड नहीं लगती है। वहीं, गिरने-पढ़ने पर हाथों की सेफ्टी भी रहती है। इन ग्लब्स के बैक साइज में हार्ड प्लास्टिक रहती है, जो फिंगर को सेफ रखती हैं। इनमें जाली ल...

8 हजार के भी नहीं है ये 5 स्मार्टफोन, मिल रहा है लगभग कीमत जितना एक्सचेंज बोनस और कैशबैक; देखें लिस्ट

Image
दिवाली नजदीक है और टेक कंपनियां सेल्स बढ़ाने के लिए अपने प्रोडक्ट पर डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफिशियल साइट, फोन पर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। बीते कुछ दिनो में लो-बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में कई लॉन्चिंग देखने को मिली है। आपका बजट कम भी है, तो भी ढेरो ऑप्शन उपलब्ध हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने 8 हजार रुपए से कम बजट में लॉन्च हुए 5 नए स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है। जिससे आपको नया फोन खरीदने में सुविधा होगी। नीचे देखें लिस्ट... 1. In 1b (बाय माइक्रोमैक्स) कीमत: 6999 रुपए भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स में मंगलवार को In-सीरीज के जरिए भारतीय बाजार में वापसी की। कंपनी ने सीरीज में दो मॉडल 1b और नोट 1 लॉन्च किए है। लेकिन 8 हजार से कम बजट में सिर्फ 1b खरीदा जा सकेगा। इसकी सेल 26 नवंबर से शुरू होगी। In 1b में 6.52-इंच का HD+ मिनी ड्रॉप डिस्प्ले मिलेगा। फोन के 2GB+32GB वैरिएंट की कीमत 6999 रुपए और 4GB+64GB मॉडल की कीमत 7999 रुपए है। यानी 8 हजार से कम बजट में दोनों ही वर्जन मौजूद है। फोन में 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट ...

हैमर एयरफ्लो में मिलता है 60 घंटे का स्टैंडबाय टाइम, पोर्ट्रोनिक्स के हार्मोनिक्स ट्विन मिनी को देता है चुनौती

Image
ऑडियो इक्विपमेंट बनाने वाली भारतीय कंपनी हैमर ने कुछ समय पहले अपने सस्ते इयरबड्स एयरफ्लो को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। सस्ता इसलिए क्योंकि इसकी कीमत काफी बजट फ्रेंडली है और इसे खरीदने के बाद आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। कंपनी ने कम बजट में इसे काफी स्टाइलिश लुक देने की पूरी कोशिश की है, साथ ही इसमें काफी अच्छी बिल्ट-क्वालिटी देखने को मिल जाती है। तो चलिए इसके फर्स्ट ओपिनियन से जानते हैं हैमर के इस इयरबड्स में क्या नया है, कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं और बाजार में इसका मुकाबला किससे होगा। हैमर एयरफ्लो इयरबड्स: कितनी है कीमत? कंपनी की ऑफिशियल साइट पर इसकी कीमत 1399 रुपए लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे 1274 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह मल्टीकलर और ब्लू कलर में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक का लाभ भी लिया जा सकता है। मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होने पर कंपनी 6 महीने की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है। हालांकि, वारंटी क्लेम करने के लिए प्रोडक्ट खरीदने के 10 दिन के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। हैमर एयरफ्लो ...

इंडियन आर्मी ने खुद के लिए बनाया वॉट्सऐप जैसा ऐप तो भारत में पबजी का पूरी तरह से गेम ओवर, पढें इस हफ्ते के ऐप अपडेट

Image
आपको टेक्नोलॉजी पसंद है, लेकिन समय कम होने की वजह से आप इससे जुड़ी खबरें नहीं पढ़ पाते, तब हम आपके लिए टेक डिस्क्राइबर लेकर आए हैं। इस एक खबर में हम आपको इस सप्ताह अपडेट हुए ऐप्स के साथ लॉन्च होने वाली नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। तो चलिए जल्दी से शुरू करते हैं वीकली डिस्क्राइबर। 1. भारत में लॉन्च हुई एपल वन सर्विस एपल ने अपनी नई सर्विस एपल वन को भारत समेत कई देशों में लॉन्च कर दिया है, कंपनी के सीईओ टिम कुक ने इसकी घोषणा की। एपल वन एक सब्सक्रिप्शन बंडल है, जिसमें एपल म्यूजिक, टीवी प्लस, आर्केड और आईक्लाउड स्टोरेज सर्विसेस शामिल हैं। एपल वन की कीमत 195 रुपए प्रति माह ( इंडिविजुअल के लिए) और 365 रुपए प्रति माह (फैमिली के लिए) है। अब भारतीय यूजर इसे साइन अप कर सकते हैं। एपल वन के इंडिविजुअल प्लान में एपल म्यूजिक, एपल टीवी प्लस, एपल आर्केड और 50 जीबी आईक्लाउड स्टोरेज शामिल है। यदि आप एपल वन फैमिली में अपग्रेड करते हैं, तो आपको 200GB का आईक्लाउड स्टोरेज मिलता है, और सभी बेनेफिट्स को फैमिली शेयरिंग के हिस्से के रूप में परिवार के 6 सदस्यों के साथ शेयर किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया...

शॉपिंग का सही मौका! फोन-कपड़े-कार और होम अप्लायंसेस पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, देखें लिस्ट

Image
दिवाली नजदीक है और कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट देने में व्यस्त है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स भी बैक-टू-बैक सेल आयोजित कर रही है और लोग इसका जमकर फायदा भी उठा रहे हैं। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई गाड़ी या गैजेट खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार नीचे दिए ऑफर्स जरूर पढ़ लें। हमने एक लिस्ट तैयार की है, जहां एक ही जगह पर आपको लगभग सभी स्पेशल ऑफर्स की जानकारी मिल जाएगी... सबसे पहले बात करते हैं टेक सेगमेंट की... फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल शुरू हो चुकी है। सेल में स्मार्टफोन पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, एक्सचेंज ऑफर और कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। 1. सैमसंग गैलेक्सी F41 शुरुआती कीमत: 15499 रुपए (फ्लिपकार्ट) फोन पर कंपनी 14850 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन, एक्सिस बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट कैशबैक और फ्लिपकार्ट स्मार्ट अपग्रेड प्लान पर 4650 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। (एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।) फोन ...

1 मिनट में आपकी सीट को गर्म कर देगा ये कवर, सर्दी के मौसम में ड्राइविंग के दौरान नहीं होगी थकान

Image
सर्दी के मौसम में कार से सफर करने का अलग मजा आता है। मौसम ठंडा होने की वजह से कार ड्राइविंग में थकान कम होती है। साथ ही, कार की कम गर्म होती है। एसी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता जिसके चलते कार का माइलेज भी बढ़ जाता है। हालांकि, कई लोग सर्दी की वजह से ड्राइविंग में पूरी तरह कम्फर्ट नहीं होते। ऐसे लोगों के लिए हीटर सीट कुशन वार्मर कवर आते हैं। क्या है हीटर सीट कुशन वार्मर कवर? ये ऐसे सीट कुशन कवर होते हैं जिनके अंदर हीटिंग वायर लगाए जाते हैं। साथ ही कवर में लेदर फाइबर फेब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें नॉर्मल कवर की तरह कार की सीट पर लगाया जाता है। ये 12 वोल्ट DC प्लग के साथ काम करता है। इसके फोन चार्जिंग प्लग में लगाकर इस्तेमाल किया जाता है। जरूरत के हिसाब से गर्माहट देंगे इस कवर में हाई और लो हीटिंग के ऑप्शन दिए होते हैं। आप सर्दी के हिसाब से टेम्परेचर को मेंटेन कर सकते हैं। क्योंकि ये बैटरी ऑपरेटेड कवर होते हैं ऐसे में इससे शॉक लगने का खतरा नहीं होता। ये कवर नीचे और पीछे की तरफ से गर्म होते हैं। ऐसे में ड्राइविंग के दौरान ये कवर गर्माहट देते हैं। जिससे थकान कम होती है। इ...